अनुष्का पाल के परिजनों से मिले अतुल प्रधान, 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी; 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग दोहराई।

दौराला

कबड्डी खिलाड़ी अनुश्का की हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सोमवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। हर किसी की आंखें नम थीं और लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

अंतिम संस्कार के दौरान एसडीएम सरधना, सीओ दौराला, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। विधायक अतुल प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

ज्ञापन के माध्यम से शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आर्थिक सहायता देने की मांग रखी गई।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आरोपी को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विधायक अतुल प्रधान ने मृतका के परिजनों को एक लाख रुपये की सांत्वना राशि भी प्रदान की।

फोटो कैप्शन:
पीड़ित परिजनों को एक लाख रुपये की सांत्वना राशि देते सरधना विधायक अतुल प्रधान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *