Headlines

मुस्लिम समाज के लोगों ने विनीत भराला को दिया समर्थन, BSP को मजबूत करने का लिया संकल्प

मेरठ। सरधना विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम मिठेपुर और बड़ा गांव से मुस्लिम समाज के कई लोगों ने बसपा नेता विनीत भराला के प्रति समर्थन जताते हुए पार्टी को मजबूत करने का भरोसा दिलाया है।

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, निशांत बड़ा गांव, हमज़ा, उमर, उसमान, तालिब, इम्शाद, उज़ैर, मोईन, अम्मार, मोहम्मद शान रिज़वी, फ़ैजी रिज़वी, सालिम, उमर अब्बासी, अफ़नान, हुमाम, शारिफ़, उवेश, इमाद, जुबैर, नादिर और अन्य कई लोगों ने विनीत भराला के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी के मिशन के साथ जुड़ने और हर संभव सहयोग का विश्वास जताया।

विनीत भराला ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का विश्वास और समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से बहुजन समाज पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।

सरधना की राजनीति में बढ़ सकती है नई चर्चा

सरधना विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोगों का समर्थन मिलने के दावे को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि विभिन्न समाजों का समर्थन किसी दल या नेता को मिलता है, तो उसका असर आने वाले चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *