Headlines

बातनौर में प्रजापति समाज की मांग पर संगीत सोम का आश्वासन, जल्द शुरू होगा रास्ते का निर्माण

मेरठ। गांव बातनौर में एक रास्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के बीच अब ग्रामीणों को राहत की उम्मीद जगी है। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता ठाकुर संगीत सोम ने प्रजापति समाज के लोगों को रास्ते के निर्माण को लेकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बताया गया कि गांव के जिस रास्ते को लेकर लंबे समय से परेशानी बनी हुई थी, उस रास्ते पर प्रजापति समाज के कई परिवार रहते हैं। ग्रामीणों की समस्या को भाजपा कार्यकर्ता अमित खटिक ने विधायक ठाकुर संगीत सोम के संज्ञान में पहुंचाया। इसके बाद संगीत सोम ने रास्ते के निर्माण को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया।

प्रजापति समाज के लोगों ने विधायक संगीत सोम का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रास्ते का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा और ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।

इस दौरान गुड्डू प्रजापति, कपिल प्रजापति, भाजपा नेता कृष्णा सैनी सहित गांव के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *