Headlines

मेरठ के नए SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने संभाली कमान, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मेरठ। मेरठ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार को जिले की कमान संभाल ली। झांसी से तबादले के बाद मेरठ पहुंचे 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी का सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया।

तेलंगाना के हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति अपने पारंपरिक परिधान सफेद धोती-कुर्ते में मेरठ पहुंचे। उनके स्वागत के लिए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले, एसपी देहात अभिजीत सिंह, एसपी यातायात राजेश कुमार सहित जिले के सभी क्षेत्राधिकारी सर्किट हाउस पहुंचे।

एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण ने नवागत एसएसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद एसएसपी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

पदभार संभालने के बाद एसएसपी ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

नए एसएसपी के कार्यभार संभालने के बाद मेरठ पुलिस महकमे में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर नई कार्ययोजना की उम्मीद बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *