मेरी सरकार बनी तो…1 रुपये में MBBS डॉक्टर बनवाऊंगा : चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर बोले – वकालत और इंजीनियरिंग की पढ़ाई फ्री होगी

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा- मेरी सरकार बनी तो यूपी में 1 रुपये में डॉक्टर बनवाऊंगा। वकालत और इंजीनियरिंग की पढ़ाई फ्री होगी। कक्षा-1 से 12 तक सबको समान शिक्षा मिलेगी। जैसे बीजेपी का संकल्प राम मंदिर का था, हमारा संकल्प मुफ्त शिक्षा का है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर शनिवार को लखनऊ में विधानसभा मार्ग स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थि कलश स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि तमिलनाडु के चुनाव परिणामों से पता चल गया है कि यूपी में बदलाव हो सकता है। विधानसभा मार्ग स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के चरणों में चंद्रशेखर आजाद ने प्रणाम किया।

पेपर लीक एक संगठित अपराध की तरह देखा जाए और हत्या के मामले जैसी सजा का प्रावधान किया जाए। पेपर लीक सबसे बड़ा अपराध होना चाहिए, जो बच्चों के भविष्य और माता-पिता के सपनों को बर्बाद कर देता है। मैं नौजवानों के साथ खड़ा हूं। सरकार से कहूंगा कि प्रतियोगी नौजवानों के लिए मुफ्त एंट्रेंस एग्जाम और होम सेंटर की व्यवस्था की जाए।

कक्षा-1 से 12 तक के विद्यालयों में समान शिक्षा देंगे। जैसे बीजेपी का संकल्प राम मंदिर का था, हमारा संकल्प मुफ्त शिक्षा का है। सबसे बड़ी बात हमारी सरकार बने तो 1 रुपये में डॉक्टर बनाऊंगा। वकालत और इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी तरह मुफ्त रहेगी। हमारा संकल्प नौजवानों को रोजगार दिलाने का है। अगर यही नौजवान सड़कों पर आ गया तो क्या होगा? हमारा मिशन है- नौकरी दो या कुर्सी छोड़ो। युवा रोजगार मांग रहा है न कि भ्रष्टाचार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *