जयंत चौधरी ने चरण सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री Chaudhary Charan Singh की पुण्य तिथि पर दिल्ली स्थित किसान घाट पर देशभर से पहुंचे किसानों, समर्थकों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान Jayant Chaudhary ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और नई पीढ़ी को चौधरी चरण सिंह के विचारों को पढ़ना और समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब सिर्फ किसानों के नेता नहीं थे, बल्कि गांव, खेती, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज थे।

जयंत चौधरी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर देश के गांव और किसान को समझना है तो चौधरी चरण सिंह के जीवन, संघर्ष और आर्थिक सोच को पढ़ना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *