Headlines

सेवानिवृत्त IPS प्रेमप्रकाश ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, यूपी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प

सेवानिवृत्त IPS प्रेमप्रकाश ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, यूपी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प

हरिद्वार। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रेमप्रकाश ने शनिवार को माननीय सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर उन्होंने बहुजन समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रेमप्रकाश ने कहा कि वह पार्टी के उद्देश्यों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह एक जिम्मेदार कार्यकर्ता के रूप में पूरी ताकत और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और समाज के लोगों से आशीर्वाद, मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि बहुजन समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करने के लिए वह निरंतर कार्यरत रहेंगे।

उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय भीम, जय संविधान, जय भारत” के नारों के साथ किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *