अनुष्का पाल हत्याकांड पर मुखर हुए संगीत सिंह सोम, बोले-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरौड़ी की राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस दुखद घटना के बाद पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर परिस्थिति में परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

संगीत सिंह सोम ने कहा कि एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और बेटी की इस तरह हत्या होना बेहद दुखद और समाज को झकझोर देने वाली घटना है। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दिलाई गई है तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक संबल मिल सके।

संगीत सिंह सोम ने कहा कि दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कठिन समय में पूरा समाज और वे स्वयं पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने दिवंगत अनुष्का पाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *